8.4 महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की योजनायें

किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है| महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है| महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने कुछ योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना आदि की शुरुआत की है| आइए इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं|

महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई योजनायें निम्न हैं:

  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम: इस कार्यक्रम की शुरुआत २५ जनवरी २०१५ में पानीपत, हरियाणा से हुई| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना और उनकों शिक्षित करना है| इस कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में लड़कियों के साथ हो रहे भेद-भाव को खत्म करना और उन्हें समाज में बराबर का भागीदार बनाना है|
  2. किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गाँधी योजना (सबला): यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू किया गया| इस कार्यक्रम के अंतगर्त ११ से १८ वर्ष की किशोरियों को पौष्टिक आहार और आयरन की गोलियां सहित अन्य कई चिकित्सा दिए जाते हैं|
  3. इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना: यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा २८ अक्तूबर २०१० को शुरू किया गया| इस योजना के अंतर्गत १९ साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले दो बच्चों के जन्म के समय वित्तीय सहायता दी जाती है| यह वित्तीय सहायता दो किस्तों में ६००० रुपये की सहायता दी जाती है|
  4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना: इस योजना की शुरुआत २००४ में हुई| इसके अंतर्गत उन पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को साक्षर बनाना है जहाँ की शिक्षा दर राष्ट्रीय महिला शिक्षा दर से कम हो| इस योजना में केंद्र सरकार ७५% और राज्य सरकार २५% का योगदान करती हैं| जिसके ७५% अनुसूचित जाति/जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय की लकड़ियों को तथा २५% गरीबी रेखा से नीचे वाली लड़कियों को शिक्षित करना है|
  5. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: यह योजना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा १ मई २०१६ को की गयी थी| इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे| इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना बनाने में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन को कम करना और इसकी जगह एलपीजी गैस को बढ़ावा देना है| इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त करना और उनके सेहत को बेहतर बनाना है|
  6. स्वाधार घर योजना: इस योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा २००१-०२ की गयी| इस योजना के अंतर्गत, वेश्याओं, विधवाओं, कैद से रिहा हुई महिलाओं और अन्य पीड़ित महिलाओं का पुनर्वास कराया जाता है| इन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत जरूरी कानूनी सलाह, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है| इस योजना के अंतर्गत इन पीड़ित महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करना और समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है|
  7. महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम: यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १९८६-८७ में शुरू किया गया था| इस कार्यक्रम के अंतर्गत १६ वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को कौशल विकास द्वारा स्व-रोजगार के योग्य बनाना है| इस योजना के लिए अनुदान राशि सीधे संस्था/संगठन और ग़ैर-सरकारी संगठनों को पहुंचायी जाती है|

इन कार्यक्रमों के द्वारा यह आशा की जाती है कि आने वाले समय में भारतीय महिलायें सशक्त हो पाएंगी और भारत के विकास में बराबर की भागीदार बन पाएंगी|

Sources

http://www.jagranjosh.com/general-knowledge/government-schemes-for-women-schemes-for-women-empowerment-1482143835-2

https://india.gov.in/hi

Glossary:

समाज n.m. society
सम्बन्ध n.m. connection, relationship
व्यक्ति n.m. a person
कल्पना n.f. imagination
बेटी n.f. daughter
बचाना v.t. to save
उज्ज्वला n.f. to brightness
सुकन्या n.f. an unmarried girl
समृद्धि n.f. prosperity
उद्देश्य n.m. intention, purpose
मृत्यु n.f. death
भेद-भाव n.m. distinction
किशोरी n.f. an adolescent girl
पौष्टिक adj. nutritious
आहार n.m. food
गोली n.f. a pill
चिकित्सा n.f. medical treatment
मातृत्व n.m. motherhood
सहयोग n.m. cooperation
वित्तीय adj. monetary
किस्त n.f. an investment
पिछड़ा adj. backward
साक्षर adj. literate
राष्ट्रीय adj. national
योगदान n.m. contribution
अनुसूचित adj. schedule
जाति n.f. castle
जनजाति n.f. tribe
अत्यंत adj. extremely
वर्ग n.m. class
अल्पसंख्यक adj. minority
जीवाश्म n.m. fossil
ईंधन n.m. fuel
बेहतर adj. better
स्वाधार n.m. self-reliance
वेश्या n.f. prostitute
विधवा n.f. window
पुनर्वास n.m. resettlement
कानूनी adj. legal
रोजगार n.m. employment
कौशल n.m. skill
स्व-रोजगार n.m. self-employment
अनुदान n.m. contribution
संस्था n.f. organization
संगठन n.m. organization
ग़ैर-सरकारी adj. non-governmental

Key phrases

X का सीधा सम्बन्ध direct relation with X शिक्षा और सफलता का सीधा संबंध है| There is a direct relation between education and success.
X के बिना without X तुम्हारे बिना मेरा क्या होगा? What will happen to me without you?
X के अंतर्गत within X इस कार्यक्रम के अंतर्गत, सरकार विधवा महिलाओं की मदद करती है| Within this program, the government helps widows.
X की मुख्य धारा main stream of X सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश कर रही है| The government is trying to bring backward class people into the main stream of society.

Exercises

4.1 True or False

Read the following sentences carefully. Based on the text, decide whether these sentences are true or false.

  1. किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है|
  2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत २५ जनवरी २०१० में पानीपत, हरियाणा से हुई|
  3. राजीव गांधी योजना (सबला) कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू किया गया|
  4. इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना वित्त मंत्रालय द्वारा २८ अक्तूबर २०१० को शुरू किया गया|
  5. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना की शुरुआत २००४ में हुई|

4.2 Choose the correct answer to the following questions based on the conversation.

  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की ________ दर को कम करना है|
    1. जन्म
    2. मृत्यु
    3. शिक्षा
    4. पेशा
  2. किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गाँधी योजना ____________ द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू की गयी|
    1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    2. वित्त मंत्रालय
    3. रक्षा मंत्रालय
    4. प्रधानमंत्री कार्यालय
  3. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना में केंद्र सरकार ______ और राज्य सरकार २५% का योगदान करती हैं|
    1. ५०%
    2. ६०%
    3. ७०%
    4. ७५%
  4. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना _____________ द्वारा १ मई २०१६ को की गयी थी|
    1. नेहरू
    2. मनमोहन सिंह
    3. बाजपेयी
    4. मोदी
  5. स्वाधार घर योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ___________ में की गयी|
    1. २००१-०२
    2. २००३-०४
    3. २००६-०७
    4. २०१०-११

4.3 Match each phrase in the left column with the most appropriate ones in the right column to make complete sentences.

किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध

१६ वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को कौशल विकास द्वारा स्व-रोजगार के योग्य बनाना है| किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध
महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे|
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को की कल्पना भी नहीं की जा सकती है|
महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना और उनकों शिक्षित करना है|

4.4 Question-Answer

Answer the following questions based on the text given above.

  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
  2. राजीव गाँधी योजना (सबला) के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
  3. इंदिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
  4. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
  5. स्वाधार घर योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

4.5 Form one sentence with each list of words given below.

  1. सरकार, विकास की कल्पना, करना
  2. महिलायें, योजनाओं के बारे में, जानना
  3. केंद्र सरकार, लड़कियों की मृत्यु दर, कम करना
  4. मैं, वित्तीय सहायता, देना
  5. समाज, लड़कियाँ, शिक्षित करना

4.6 Word activities:

Word derivation: The following words are derived from related words in the text. Scan the text to find the related words and then form a sentence with each related word.

  1. भागीदारी
  2. चिकित्सक
  3. सुयोजना
  4. मुख्यतः
  5. पीड़ता

4.7 Personalized activities

  1. Please discuss the above-mentioned government plans with your friends.
  2. Please explore some other government plans related to women empowerment and discuss them with your friends.

License

Icon for the Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License

Hindi-Urdu Copyright © by Sungok Hong, Sunil Kumar Bhatt, Rajiv Ranjan, and Lakhan Gusain is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License, except where otherwise noted.