3.3 Holi

Listen to the story behind the festival of Holi.

https://www.youtube.com/watch?v=oWE0EecmZ5o

नमश्कार(sic), आप सुन रहे हैं होलिका दहन की कथा नीतू अग्रवाल से।

होली और प्रहलाद की कथा

होली की पूर्व संध्या में होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे एक प्राचीन कथा है कि दिति के पुत्र हिरण्यकश्यपु भगवान विष्णु से घोर शत्रुता रखता था। इसने अपनी शक्ति के घमंड में आकर स्वयं को ईश्वर कहना शुरु कर दिया और घोषणा कर दी कि राज्य में केवल उसकी पूजा की जाएगी। इसने अपने राज्य में यज्ञ और आहुति बंद करवा दिया और भगवान विष्णु के भक्तों को सताना शुरू कर दिया।हिरण्यकश्यपु का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। पिता के लाख कहने के बावजूद प्रह्लाद विष्णु की भक्ति करता रहा। असुराधिपति हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र को मारने की भी कई बार कोशिश की, परंतु भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते रहे और उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। असुर राजा की बहन होलिका को भगवान शंकर से ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलिका उस चादर ओढ़ कर प्रह्लाद को गोद पर लेकर चिता पर बैठ गई। दैवयोग से वह चादर उड़कर प्रह्लाद के ऊपर आ गई, जिससे प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जल गई। होलिका दहन के दिन होली जलाकर होली नामक दुर्भावना का अंत और भगवान द्वारा भक्त की रक्षा का जश्न मनाया जाता है ।

Glossary

नमश्कार n.m. namaskar, (incorrect but widely used pronunciation)
कथा n.f. story
प्राचीन adj. old, ancient
घोर adj. extreme
शत्रुता n.f. enmity
शक्ति n.f. power
घमंड n.m. vanity
स्वयं adv. oneself
ईश्वर n.m. God
घोषणा n.f. declaration
राज्य n.m. state, country
यज्ञ n.m. ritualistic sacrifice
आहूति n.f. sacrifice
भक्त n.m. devotee
सताना v. t. to harass
पुत्र n.m. son
परम adj. extreme
असुराधिपति n.m. king of demons
असुर n.m. demon
चादर n.f. linen
ओढ़ना v.t. to cover
अग्नि n.f. fire
गोद n.f. lap
चिता n.f. funeral pyre
दैवयोग n.m. God’s grace
दुर्भावना n.f. ill feeling
अंत n.m. end
जश्न n.m. celebration

Key phrases

होलिका दहन burning of Holika (Hindu ritualistic bonfire) होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

Holika Dahan is marked a day before the festival of Holi.

X की पूर्व संध्या में on the eve of X आज़ादी की पूर्व संध्या पर नेहरू जी ने भाषण दिया।

Nehru delivered a speech on the eve of independence.

लाख कहने के बावजूद even after strong persuasion लाख कहने के बावजूद भी वह घर छोड़कर चला गया।

Even after strong persuasion, he left home.

बाल भी बांका न होना not to be harmed at all लड़ाई के दिनों में उसका बाल भी बांका न हुआ।

He was not harmed in the days of war.

दैवयोग से by God’s grace/ mystically दैवयोग से उसने बाढ़ से उमड़ती नदी को तैरकर पार कर लिया।

He mystically crossed the flooded river by swimming.

जश्न मनाना to celebrate इस बार हम उसके जन्मदिन का जश्न ज़रूर मनाएँगे।

This time we will certainly celebrate his birthday

 

(3.1.) True or False

a. हिरण्यकश्यपु भगवान विष्णु मित्र थे।
b. प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था ।
c. होलिका हिरण्यकश्यपु की बहन थी।
d. असुर हिरण्यकश्यपु अग्नि में जल गया।

(3.2.) Construct full sentences in passive using the components given in the brackets.

a. [होली, धूमधाम से मनाना]
b. [लक्ष्मी की पूजा, करना]
c. [पूर्वसंध्या पर, होलिका दहन करना]
d. [देश की रक्षा, करना]

(3.3.) Fill in the blanks based on the story above.

a. __________ ने घमंड में आकर स्वयं को ईश्वर कहना शुरु कर दिया।(हिरण्यकश्यपु, दिति, होलिका)
b. प्रह्लाद भगवान __________का परम भक्त था।(शिव, विष्णु, ब्रह्मा)
c. _______ ने प्रह्लाद की रक्षा की।(हिरण्यकश्यपु, भगवान, होलिका)
d. _________ अग्नि में जल गया/गई।(हिरण्यकश्यपु, प्रह्लाद, होलिका)

(3.4.) Answer the following questions based on the reading.

a. होलिका दहन कब किया जाता है?
b. प्रह्लाद की जान कैसे बची?

License

Icon for the Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License

Hindi-Urdu Copyright © by Sungok Hong, Sunil Kumar Bhatt, Rajiv Ranjan, and Lakhan Gusain is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License, except where otherwise noted.