6.1 Conversation

पीटर: नमस्ते मित्र! क्या हाल है?

अमर: मैं कुशल मंगल हूँ। तुम कैसे हो?

पीटर: मैं भी ठीक हूँ। सब ऊपरवाले की कृपा है। अरे मित्र, यहाँ आते समय मैंने रास्ते में बच्चों को एक खेल खेलते देखा जो मुझे बहुत दिलचस्प लगा। वे करीब दो फ़ुट के लकड़ी के डंडे से कुछ एक इंच की डंडी को मार रहे थे। यह कौन सा खेल है?

अमर: अरे भाई! इस खेल को हम गिल्ली-डंडा कहते हैं।

पीटर: अमर, भारत में और कौन-कौन से खेल खेले जाते हैं?

अमर: भारत में बहुत सारे खेल खेले जाते हैं। हाँ, मगर अभी तक तुम्हारा अमेरीकी फ़ुटबॉल यहाँ ज़्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ है।

पीटर: नहीं नहीं, मेरा मतलब है, सामान्य रूप से, भारत में कौन-कौन से खेल खेले जाते हैं या बहुत लोकप्रिय हैं?

अमर: भारत में, लोगों को कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, गिल्ली डंडा, क्रिकेट और हॉकी बहुत पसंद है।

पीटर: क्या भारत में लोगों को गोल्फ़ और लॉन-टेनिस खेलना पसंद है?

अमर: जी हाँ, लेकिन ये खेल महंगे हैं और सभी लोगों के पास ज़्यादा पैसे नहीं हैं।

पीटर: क्या भारत में, इनडोर खेल भी खेले जाते हैं?

अमर: भारत में कई इनडोर खेल खेले जाते हैं जैसे कि टेबल-टेनिस, कैरमबोर्ड, लूड़ो और मेरा प्रिय खेल शतरंज।

पीटर: शतरंज को अंग्रेज़ी में चेस कहते हैं, न? सुना है कि शतरंज का आविष्कार भारत में ही हुआ था।

अमर: जी हाँ, तुमने सही सुना है। शतरंज का जन्म भारत में ही हुआ था। शतरंज एक अरबी शब्द है मगर इस शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के शब्द चतु: अंग “चार अंग” से हुई है।

पीटर: अरे वाह! यह तो तुमने मुझे बहुत अच्छी बात बताई। मगर शतरंज के खेल में बहुत समय लगता है और यह एक तरह का नशा है। मैंने एक हिन्दी फ़िल्म “शतरंज के खिलाड़ी” देखी है।

अमर: हाँ “शतरंज के खिलाड़ी” एक बहुत ही मज़ेदार फ़िल्म है। यह खेल सब लोगों के लिए नशा नहीं है। शतरंज का खेल एक दिमाग़ का खेल है।

पीटर: अमर जी, भारत में क्रिकेट तो बहुत लोकप्रिय खेल है। मैंने तो सुना है कि भारत में, क्रिकेट एक धर्म जैसा माना जाता है। मगर मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। क्या आप मुझे इसके बारे में कुछ बता सकते हैं?

अमर: जी ज़रुर, मगर, पीटर जी आज नहीं। अभी मुझे कुछ काम से कहीं जाना है। मैं आपको क्रिकेट के बारे में बाद में बताऊँगा।

पीटर: कोई बात नहीं। ठीक है तो अब मैं चलता हूँ। नमस्ते।

अमर: नमस्ते पीटर जी। फिर मिलेंगे।

Glossary

मित्र n.m. friend
हाल n.m. condition
कुशल-मंगल adj. well
ऊपरवाला n.m. god
कृपा n.f. blessing
समय n.m. time
रास्ता n.m. way, street
खेल n.m. sports/Games
खेलना v.t. to play
देखना v.t. to see; to watch
दिलचस्प adj. interesting
लगना v.i. to feel; to appear
करीब adj. approximately
लकड़ी n.f. wood
डंडा n.m. stick
गिल्ली-डंडा n.m. gillii danda
ज़्यादा adj. excessive
लोकप्रिय adj. popular
मतलब n.m. meaning
कुश्ती n.f. kushtii; wrestling
कबड्डी n.f. kabaDDii
खो-खो n.m. kho-kho
क्रिकेट n.m. cricket
हॉकी n.m. hockey
गोल्फ़ n.m. golf
लॉन-टेनिस n.m. lawn-tennis
महंगा adj. expensive
पैसा n.m. money
टेबल-टेनिस n.m. table-tennis
कैरमबोर्ड n.m. caram-board
लूडो n.m. ludo
शतरंज n.m. chess
आविष्कार n.m. invention
व्युत्पत्ति n.f. origin
अंग n.m. part
बताना v.t. to tell; to inform
नशा n.m. intoxication
मज़ेदार adj. interesting
दिमाग़ n.m. brain
मालूम adj. known
काम n.m. work
चलना v.i. to walk; to leave

Key Phrases

ऊपरवाले की कृपा by grace of God ऊपरवाले की कृपा से सब ठीक हो जायेगा। Everything will be well by the grace of God.
सामान्य रूप से commonly/usually सामान्य रूप से, भारत में गर्मी होती है। Usually, it is hot in India.
फिर मिलना to see/meet again हम कल फिर मिलेंगे। We will meet again tomorrow.
X के बारे में about X आप मुझे अपने बारे में कुछ बताइये। Please tell me something about yourself.

1.1 True or False

Read the following sentences carefully. Based on the text, decide whether these sentences are true or false.

  1. रास्ते में, पीटर ने बच्चों को कबड्डी खेलते देखा।
  2. भारत में अमेरिकी फ़ुटबॉल लोकप्रिय नहीं है।
  3. भारत में, इन-डोर खेल नहीं खेले जाते।
  4. अंग्रेज़ी में शतरंज को चेस कहते हैं।
  5. क्रिकेट का खेल भारत में एक धर्म जैसा माना जाता है।
  6. अमर पीटर को क्रिकेट के बारे में बिस्तार से बताता है।

1.2 Choose the correct answer of the following questions based on the conversation.

  1. ___________ भारत में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।
    1. क्रिकेट
    2. अमेरिकी फ़ुटबॉल
    3. शतरंज
    4. गोल्फ़
  2. शतरंज का आविष्कार _________ में हुआ था।
    1. पाकिस्तान
    2. ब्रिटेन
    3. भारत
    4. चीन
  3. शतरंज शब्द की व्युत्पत्ति ________ के शब्द चतु: अंग “चार अंग” से हुई है।
    1. हिन्दी
    2. उर्दू
    3. अंग्रेज़ी
    4. संस्कृत
  4. पीटर ने एक हिन्दी ______ “शतरंज के खिलाड़ी” देखी है।
    1. नाटक
    2. खेल
    3. तमाशा
    4. फ़िल्म
  5. शतरंज का खेल एक ______ का खेल है।
    1. हाथ
    2. पैर
    3. दिमाग़
    4. ताक़त

1.3 Match each phrase in the left column with the most appropriate ones in the right column to make complete sentences.

भारत में कई इनडोर खेल खेले जाते हैं एक दिमाग़ का खेल है।
शतरंज को अंग्रेज़ी में एक धर्म जैसा माना जाता है।
शतरंज का जन्म जैसे कि टेबल-टेनिस, कैरमबोर्ड, लूड़ो, और शतरंज।
शतरंज का खेल चेस कहते हैं
भारत में, क्रिकेट भारत में ही हुआ था।

1.4 Question-Answer

Answer the following questions based on the text given above.

  1. अमर के घर आते हुए, पीटर ने बच्चों को कौन सा खेल खेलते देखा?
  2. भारत में, सामान्य रूप से कौन-कौन से खेल खेले जाते हैं?
  3. भारत में खेले जाने वाले इनडोर खेलों की एक सूची तैयार कीजिए।
  4. शतरंज शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के किन दो शब्दों से हुई है?
  5. अमर पीटर को क्रिकेट के बारे में क्यों बता नहीं पाया?

1.5 Form one sentence with each list of words given below.

For example: मैं, क्रिकेट, बताना: मैं आपको क्रिकेट के बारे में बाद में बताऊँगा।

  1. मुझे, हॉकी, दिलचस्प लगना:
  2. आपको, लॉन-टेनिस, खेलना:
  3. लोग, इनडोर खेल, खेलना:
  4. मैं, एक हिन्दी फ़िल्म, देखना:
  5. लड़की, स्कूल, जाना:

1.6 Word activities:

Word derivation: The following words are derived from related words in the text. Scan the text to find the related words and then make a sentence with each word.

  1. दिलचस्पी
  2. ज़्यादातर
  3. लोकप्रियता
  4. महंगाई
  5. धार्मिक

1.7 Activity

In the above given conversation, Peter said “In India, cricket is considered as a religion.” Do you agree with that statement? Why or why not? Please give reasons in support to your answer.
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

License

Icon for the Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License

Hindi-Urdu Copyright © by Sungok Hong, Sunil Kumar Bhatt, Rajiv Ranjan, and Lakhan Gusain is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License, except where otherwise noted.