8.4 महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की योजनायें
किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है| महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है| महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने कुछ योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना आदि की शुरुआत की है| आइए इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं|
महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई योजनायें निम्न हैं:
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम: इस कार्यक्रम की शुरुआत २५ जनवरी २०१५ में पानीपत, हरियाणा से हुई| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना और उनकों शिक्षित करना है| इस कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में लड़कियों के साथ हो रहे भेद-भाव को खत्म करना और उन्हें समाज में बराबर का भागीदार बनाना है|
- किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गाँधी योजना (सबला): यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू किया गया| इस कार्यक्रम के अंतगर्त ११ से १८ वर्ष की किशोरियों को पौष्टिक आहार और आयरन की गोलियां सहित अन्य कई चिकित्सा दिए जाते हैं|
- इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना: यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा २८ अक्तूबर २०१० को शुरू किया गया| इस योजना के अंतर्गत १९ साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले दो बच्चों के जन्म के समय वित्तीय सहायता दी जाती है| यह वित्तीय सहायता दो किस्तों में ६००० रुपये की सहायता दी जाती है|
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना: इस योजना की शुरुआत २००४ में हुई| इसके अंतर्गत उन पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को साक्षर बनाना है जहाँ की शिक्षा दर राष्ट्रीय महिला शिक्षा दर से कम हो| इस योजना में केंद्र सरकार ७५% और राज्य सरकार २५% का योगदान करती हैं| जिसके ७५% अनुसूचित जाति/जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय की लकड़ियों को तथा २५% गरीबी रेखा से नीचे वाली लड़कियों को शिक्षित करना है|
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: यह योजना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा १ मई २०१६ को की गयी थी| इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे| इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना बनाने में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन को कम करना और इसकी जगह एलपीजी गैस को बढ़ावा देना है| इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त करना और उनके सेहत को बेहतर बनाना है|
- स्वाधार घर योजना: इस योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा २००१-०२ की गयी| इस योजना के अंतर्गत, वेश्याओं, विधवाओं, कैद से रिहा हुई महिलाओं और अन्य पीड़ित महिलाओं का पुनर्वास कराया जाता है| इन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत जरूरी कानूनी सलाह, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है| इस योजना के अंतर्गत इन पीड़ित महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करना और समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है|
- महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम: यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १९८६-८७ में शुरू किया गया था| इस कार्यक्रम के अंतर्गत १६ वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को कौशल विकास द्वारा स्व-रोजगार के योग्य बनाना है| इस योजना के लिए अनुदान राशि सीधे संस्था/संगठन और ग़ैर-सरकारी संगठनों को पहुंचायी जाती है|
इन कार्यक्रमों के द्वारा यह आशा की जाती है कि आने वाले समय में भारतीय महिलायें सशक्त हो पाएंगी और भारत के विकास में बराबर की भागीदार बन पाएंगी|
Sources
Glossary:
| समाज | n.m. | society |
| सम्बन्ध | n.m. | connection, relationship |
| व्यक्ति | n.m. | a person |
| कल्पना | n.f. | imagination |
| बेटी | n.f. | daughter |
| बचाना | v.t. | to save |
| उज्ज्वला | n.f. | to brightness |
| सुकन्या | n.f. | an unmarried girl |
| समृद्धि | n.f. | prosperity |
| उद्देश्य | n.m. | intention, purpose |
| मृत्यु | n.f. | death |
| भेद-भाव | n.m. | distinction |
| किशोरी | n.f. | an adolescent girl |
| पौष्टिक | adj. | nutritious |
| आहार | n.m. | food |
| गोली | n.f. | a pill |
| चिकित्सा | n.f. | medical treatment |
| मातृत्व | n.m. | motherhood |
| सहयोग | n.m. | cooperation |
| वित्तीय | adj. | monetary |
| किस्त | n.f. | an investment |
| पिछड़ा | adj. | backward |
| साक्षर | adj. | literate |
| राष्ट्रीय | adj. | national |
| योगदान | n.m. | contribution |
| अनुसूचित | adj. | schedule |
| जाति | n.f. | castle |
| जनजाति | n.f. | tribe |
| अत्यंत | adj. | extremely |
| वर्ग | n.m. | class |
| अल्पसंख्यक | adj. | minority |
| जीवाश्म | n.m. | fossil |
| ईंधन | n.m. | fuel |
| बेहतर | adj. | better |
| स्वाधार | n.m. | self-reliance |
| वेश्या | n.f. | prostitute |
| विधवा | n.f. | window |
| पुनर्वास | n.m. | resettlement |
| कानूनी | adj. | legal |
| रोजगार | n.m. | employment |
| कौशल | n.m. | skill |
| स्व-रोजगार | n.m. | self-employment |
| अनुदान | n.m. | contribution |
| संस्था | n.f. | organization |
| संगठन | n.m. | organization |
| ग़ैर-सरकारी | adj. | non-governmental |
Key phrases
| X का सीधा सम्बन्ध | direct relation with X | शिक्षा और सफलता का सीधा संबंध है| There is a direct relation between education and success. |
| X के बिना | without X | तुम्हारे बिना मेरा क्या होगा? What will happen to me without you? |
| X के अंतर्गत | within X | इस कार्यक्रम के अंतर्गत, सरकार विधवा महिलाओं की मदद करती है| Within this program, the government helps widows. |
| X की मुख्य धारा | main stream of X | सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश कर रही है| The government is trying to bring backward class people into the main stream of society. |
Exercises
4.1 True or False
Read the following sentences carefully. Based on the text, decide whether these sentences are true or false.
- किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है|
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत २५ जनवरी २०१० में पानीपत, हरियाणा से हुई|
- राजीव गांधी योजना (सबला) कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू किया गया|
- इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना वित्त मंत्रालय द्वारा २८ अक्तूबर २०१० को शुरू किया गया|
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना की शुरुआत २००४ में हुई|
4.2 Choose the correct answer to the following questions based on the conversation.
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की ________ दर को कम करना है|
- जन्म
- मृत्यु
- शिक्षा
- पेशा
- किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गाँधी योजना ____________ द्वारा १ अप्रील २०११ को शुरू की गयी|
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- वित्त मंत्रालय
- रक्षा मंत्रालय
- प्रधानमंत्री कार्यालय
- कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना में केंद्र सरकार ______ और राज्य सरकार २५% का योगदान करती हैं|
- ५०%
- ६०%
- ७०%
- ७५%
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना _____________ द्वारा १ मई २०१६ को की गयी थी|
- नेहरू
- मनमोहन सिंह
- बाजपेयी
- मोदी
- स्वाधार घर योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ___________ में की गयी|
- २००१-०२
- २००३-०४
- २००६-०७
- २०१०-११
4.3 Match each phrase in the left column with the most appropriate ones in the right column to make complete sentences.
किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध
| १६ वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को कौशल विकास द्वारा स्व-रोजगार के योग्य बनाना है| | किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध |
| महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास | उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है| |
| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य | मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे| |
| प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को | की कल्पना भी नहीं की जा सकती है| |
| महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत | लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना और उनकों शिक्षित करना है| |
4.4 Question-Answer
Answer the following questions based on the text given above.
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
- राजीव गाँधी योजना (सबला) के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
- इंदिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
- स्वाधार घर योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
4.5 Form one sentence with each list of words given below.
- सरकार, विकास की कल्पना, करना
- महिलायें, योजनाओं के बारे में, जानना
- केंद्र सरकार, लड़कियों की मृत्यु दर, कम करना
- मैं, वित्तीय सहायता, देना
- समाज, लड़कियाँ, शिक्षित करना
4.6 Word activities:
Word derivation: The following words are derived from related words in the text. Scan the text to find the related words and then form a sentence with each related word.
- भागीदारी
- चिकित्सक
- सुयोजना
- मुख्यतः
- पीड़ता
4.7 Personalized activities
- Please discuss the above-mentioned government plans with your friends.
- Please explore some other government plans related to women empowerment and discuss them with your friends.