8.2 महिला सशक्तिकरण में रुकावटें

माना जाता है कि प्राचीन काल में भारतीय महिलाओं की स्थिति आधुनिक काल से अच्छी थी| प्राचीन काल में महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर समाज में काम करती थीं| प्राचीन काल में तो यहाँ तक कहा जाता था कि जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है| लेकिन आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति प्राचीन काल से बहुत ख़राब है, और इसलिए आज का समाज महिला सशक्तिकरण पर विचार कर रहा है और कोशिश की जा रही है कि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके| अगर भारत आने वाले समय में, एक विकसित देश बनना होगा और इसके लिए अति आवश्यक है कि हम भारतीय महिलाओं को सशक्त करें|

महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर का भागीदार बनायें| भारतीय महिलाओं की सशक्तिकरण बहुत हद तक भौगोलिक (शहरी और ग्रामीण), शैक्षणिक योग्यता, और सामाजिक एकता के ऊपर निर्भर करता है| महिला सशक्तिकरण के रास्ते में निम्नलिखित रुकावटें हैं|

पहला, भारतीय महिलाओं का पारिवारिक और सामाजिक विषयों में निर्णय नहीं लेने दिया जाता| किसी-किसी परिवार में, जिसमें महिलायें पुरुषों से ज़्यादा कमाती हैं उस परिवार में भी उन्हें निर्णय लेने का अधिकार नहीं होता है|

दूसरा, महिलाओं को घर की चार दिवारी से बाहर नहीं जाने दिया जाता| आज के भारतीय समाज में भी, ख़ास तौर पर मध्यवर्गीय परिवार में लड़कियों को अकेले घर से बाहर जाने की आज़ादी नहीं दी जाती है|

तीसरा, शिक्षा का अधिकार: महिलाओं को पुरुषों के बराबर शिक्षा का अधिकार नहीं दिया जाता| आज भी लड़कों के मुकाबले बहुत कम लड़कियाँ स्कूल जा पाती हैं| बहुत सारी भारतीय महिलायें तो कभी स्कूल का मुँह नहीं देखा| जो महिलायें स्कूल जा सकी हैं उनमें से बहुत कम महिलायें दसवीं कक्षा से ज़्यादा पढ़ पाती हैं|

चौथा, रोज़गार का मौक़ा: भारत में पुरुषों के मुकाबले बहुत कम महिलायें काम कर पाती हैं| कुछ महिलायें जो काम कर पाती हैं इसका कारण परिवार के ख़राब आर्थिक हालात हैं| यह बात भी सही है कि महिलाओं का विवाह और रोज़गार में नकारात्मक संबंध है| शादी के बाद, महिलाओं को नौकरी करने की इजाज़त नहीं दी जाती है| महिलायें जो किसी तरह काम कर पाती हैं उनमें से ज़्यादातर महिलायें कृषि क्षेत्र में काम करती हैं जिसमें वो अपने पति, पिता या भाइयों के साथ काम करती हैं| बहुत कम महिलायें तकनीकी, प्रबंधकी क्षेत्रों में कार्यरत हैं|

पाँचवाँ, महिलाओं को मीडिया से दूर रखना: आधुनिक भारत में, मीडिया के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता| महिला सशक्तिकरण में भी मीडिया का एक महत्त्वपूर्ण योगदान है| यह बहुत अफ़सोस की बात है कि भारतीय महिलायें सौ प्रतिशत मीडिया से अभी तक नहीं जुड़ पायी हैं|

छठा, घरेलू हिंसा| घरेलू हिंसा महिला सशक्तिकरण के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट है| एक अनुमान के अनुसार, भारत में, हर पाँच में से दो महिलायें घरेलू हिंसा की शिकार हैं|

अगर, हम सही मायनों में, भारतीय महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं तो हमें इन रुकावटों को दूर करना होगा| हमें महिलाओं को आज़ादी से घूमने और घर से बाहर जाकर काम करने को बढ़ावा देना चाहिए| महिलाओं को हर तरह के विषयों में निर्णय लेने की आज़ादी देनी चाहिए और महिलाओं का भी सभी तरह के संसाधनों के ऊपर पूरा कंट्रोल होना चाहिए| इसके अलावा सरकार को महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के खिलाफ़ कड़े क़ानून बनाना चाहिए|

Glossary

महिला n.f. woman
सशक्तिकरण n.m. empowerment
रुकावट n.f. hurdle
प्राचीन adj. ancient
काल n.m. time
स्थिति n.f. situation
आधुनिक adj. modern
नारी n.f. woman
पूजा n.f. worship
देवता n.m. God
वास n.m. residence
विचार n.m. idea, thought
बेहतर adj. better
विकसित adj. developed
बराबर adj. equal
भागीदार n.m. partner
अर्थ n.m. meaning
राजनैतिक adj. political
सामाजिक adj. social
शैक्षणिक adj. educational
आर्थिक adj. economic
क्षेत्र n.m. area
भौगोलिक adj. geographical
योग्यता n.f. ability
एकता n.f. unity
निम्नलिखित adj. written below
पारिवारिक adj. family
विषय n.m. subject, topic, matter
कमाना v.t. to earn
अधिकार n.m. a right
मध्यवर्गीय adj. middle class
मौक़ा n.m. opportunity
नकारात्मक adj. negative
संबंध adj. relation
पुरुष n.m. a man
विवाह n.m. marriage
सकारात्मक adj. positive
इजाज़त n.f. permission
कृषि n.f. agriculture
तकनीकी adj. technological
प्रबंधकीय adj. managerial
कार्यरत adj. employed
योगदान n.m. contribution
अनदेखा adj. unseen
महत्त्वपूर्ण adj. important
घरेलू adj. domestic
हिंसा n.f. violence
शिकार n.m. victim
बढ़ावा देना v.t. to encourage

Key phrases

कंधे से कंधा मिलाना to stand shoulder to shoulder मैं और मेरे सहकर्मी कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं| My co-worker and I work shoulder to shoulder.
X के मुकाबले Compared to X भारत के मुकाबले, अमेरिका में ज़्यादा बर्फ़ पड़ती है| Compared to India, there is more snow fall in America.
X के ऊपर on X मेरे ऊपर परिवार की जिम्मेवारी है| The responsibility of my family is on me.
सही मायनों में in a real sense तुम सही मायनों में मेरे दोस्त हो| You are my friend in a real sense.

Exercises

2.1 True or False

Read the following sentences carefully. Based on the text, decide whether these sentences are true or false.

  1. प्राचीन काल में भारतीय महिलाओं की स्थिति आधुनिक काल से अच्छी नहीं थी|
  2. जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है|
  3. आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति प्राचीन काल से बहुत अच्छी है|
  4. भारतीय महिलाओं का पारिवारिक और सामाजिक विषयों में निर्णय नहीं लेने दिया जाता|
  5. महिलाओं को घर की चार दिवारी से बाहर जाने दिया जाता|
  6. भारत में पुरुषों के मुकाबले बहुत ज़्यादा महिलायें काम कर पाती हैं|
  7. शादी के बाद, महिलाओं को नौकरी करने की इजाज़त दी जाती है|
  8. आधुनिक भारत में, मीडिया का कोई योगदान नहीं है|

2.2 Choose the correct answer to the following questions based on the text given above.

  1. प्राचीन काल में महिलायें पुरुषों के साथ ________ मिला कर समाज में काम करती थीं|
    1. बाँह से बाँह
    2. हाथ से हाथ
    3. कंधे से कंधा
    4. पैर से पैर
  2. किसी-किसी परिवार में, जिसमें महिलायें पुरुषों से ज़्यादा कमाती हैं उस परिवार में भी उन्हें ________________ का अधिकार नहीं होता है|
    1. निर्णय लेने
    2. खाना बनाने
    3. हँसाने
    4. बात करने
  3. महिलाओं को घर की _______ दिवारी से बाहर नहीं जाने दिया जाता|
    1. पाँच
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
  4. महिलाओं को पुरुषों के बराबर _________ का अधिकार नहीं दिया जाता|
    1. बाज़ार जाने
    2. खाना पकाने
    3. शिक्षा
    4. मार-पीट करने
  5. भारत में पुरुषों के मुकाबले बहुत कम महिलायें __________ कर पाती हैं|
    1. काम
    2. सफ़ाई
    3. चूल्हा चौका
    4. फ़ोन पर बात

2.3 Match each phrase in the left column with the most appropriate ones in the right column to make complete sentences.

जो महिलायें स्कूल जा सकी हैं उनमें से नकारात्मक संबंध है|
कुछ महिलायें जो काम कर पाती हैं इसका कारण घरेलू हिंसा की शिकार हैं|
महिलाओं का विवाह और रोज़गार में बहुत कम महिलायें दसवीं कक्षा से ज़्यादा पढ़ पाती हैं|
एक अनुमान के अनुसार, भारत में, हर पाँच में से दो महिलायें कड़े क़ानून बनाना चाहिए|
सरकार को महिलाओं पर हो रही घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के खिलाफ़ परिवार के ख़राब आर्थिक हालात हैं|

2.4 Question-Answer

Answer the following questions based on the text given above.

  1. भारत को एक विकसित देश बनने के लिए क्या करना होगा?
  2. महिला सशक्तिकरण का क्या अर्थ है?
  3. महिलाओं को किन-किन चीजों की आज़ादी नहीं दी जाती?
  4. महिला सशक्तिकरण के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट क्या है और क्यों?
  5. महिलाओं का भी सभी तरह के संसाधनों के ऊपर पूरा कंट्रोल क्यों होना चाहिए?

2.5 Form one sentence with each list of words given below.

  1. लोग, नारी, पूजा करना
  2. महिला, विकास, भागीदार बनाना
  3. महिला, घरेलू, निर्णय लेना
  4. लड़कियों, शिक्षा का अधिकार, दिया जाना
  5. ग्रामीण लोग, मीडिया, जुड़ना

2.6 Word activities:

Word derivation: the following words are derived from related words in the text. Scan the text to find related words and then form a sentence with each related word.

  1. आधुनिकता
  2. आवश्यकता
  3. अराजनीतिक
  4. असामाजिक
  5. ख़राबी

2.7 Activities

  1. Discuss with your friends about hurdles in women’s empowerment in India. Make a list of 10 challenges.
  2. Compare the challenges related to women’s empowerment in India and in America.

License

Icon for the Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License

Hindi-Urdu Copyright © by Sungok Hong, Sunil Kumar Bhatt, Rajiv Ranjan, and Lakhan Gusain is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License, except where otherwise noted.