7.2 गणतंत्र दिवस (Republic Day)

http://republicday.nic.in/

भारत में गणतंत्र दिवस २६ जनवरी को मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है। यह २६ जनवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि १९५० में इसी दिन भारत सरकार ने भारत का संविधान लागू किया।

हालांकि २६ नवम्बर १९४९ को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, पर २६ जनवरी १९५० में यह एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली द्वारा स्थापित किया गया।

१५ अगस्त १९४७ में जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी तब भारत के पास संविधान नहीं था। २८ अगस्त १९४७ को संविधान निर्माण के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति (ड्राफ्टिंग कमेटी ) बनाई गई। भारतीय संविधान के निर्माण में २ वर्ष, ११ माह, और १८ दिन लगे।

२६ नवम्बर १९४९ में डॉ आंबेडकर ने भारतीय संविधान को संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को सौंप दिया था । इसलिए २६ नवम्बर को संविधान दिवस से जाना जाता है।

भारतीय संविधान २६ जनवरी १९५० से लागू हुआ और तब से २६ जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर साल भारत में गणतंत्र दिवस समारोह होता है। नई दिल्ली में इस दिवस एक शानदार परेड आयोजित किया जाता है जो इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक होता है। इसमें भारतीय सेना भी भाग लेती है। इसके अलावा हर राज्य की प्रदर्शनी भी होती है जिसमें भारत की संस्कृति और विभिन्नता की झलक मिलती है।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। २०१५ में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

Glossary

गणतंत्र दिवस n.m. Republic day
पर्व n.m. festival
लागू करना v.t. to bring into force, to give effect to
हालांकि conj. although
सभा n.f. assembly
अपनाना v.t. to adopt
प्रणाली n.f. system
स्थापित करना v.t. to establish
स्वतंत्रता n.f. freedom
प्राप्त होना v.i. to be obtained; to be acquired
सौंपना v.t. to entrust
निर्माण n.m. construct
अध्यक्ष n.m. chairman
अध्यक्षता n.f. chairmanship, under the direction of
समारोह n.m. celebratory function; ceremony
प्रदर्शनी n.f. exhibition
संस्कृति n.f. culture
विभिन्नता n.f. diversity
झलक n.f. glance
मुख्य adj. main
अतिथि n.m. guest
आमंत्रित करना v.t. to invite

Exercises

<?-- h5p id="82" -->

(2.1.) Match the sentential phrases in the left column with their appropriate verbal phrases in the right column to form complete sentences:

भारत में गणतंत्र दिवस २६ जनवरी को संविधान को अपनाया था ।
२६ नवम्बर १९४९ को भारतीय संविधान सभा ने आयोजित किया जाता है ।
भारतीय संविधान के निर्माण में विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया जाता है।
नई दिल्ली में इस दिवस एक शानदार परेड मनाया जाता है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में २ वर्ष, ११ माह, और १८ दिन लगे।

(2.2.) Based on the text, mark स (सही) or ग़ (ग़लत) next to each statement.

  1. भारत में गणतंत्र दिवस २६ नवम्बर को मनाया जाता है।
  2. १९५० में भारतीय संविधान लागू हुआ।
  3. भारत को स्वतंत्रता २६ जनवरी को प्राप्त हुई थी।
  4. भारत के राष्ट्रपति डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर थे।
  5. २०१७ में बराक ओबामा भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

(2.3.) Short answer questions.[1]

  1. किस दिवस को भारत में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है?
  2. २६ नवम्बर १९४९ को किसने संविधान को अपनाया था?
  3. संविधान निर्माण के लिए बनाई गई प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
  4. भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लग गया?
  5. नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्या आयोजिय किया जाता है?
  6. गणतंत्र दिवस में परेड कहाँ से कहाँ तक होता है?
  7. गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किनको आमंत्रित किया जाता है?
  8. २०१५ के समारोह में मुख्य अतिथि कौन थे?
  9. भारत में किस दिवस को संविधान दिवस कहा जाता है?

Group activity

Write a brief essay and make a presentation in Hindi to the whole class on the Fourth of July/Independence Day by incorporating its historical background and what people usually do on that particular day. (125 words)


License

Icon for the Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License

Hindi-Urdu Copyright © by Sungok Hong, Sunil Kumar Bhatt, Rajiv Ranjan, and Lakhan Gusain is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License, except where otherwise noted.