5.1 Sample e-mail letter
From: Parul Sharma
To: Kim
Monday, 5th September, 2017 at 10:00am
प्रिय किम,
नमस्कार |
आशा करती हूँ कि तुम स्वस्थ होगी | बहुत दिनों बाद पत्र लिख रही हूँ | क्षमा चाहती हूँ |
क्या तुम्हें पता है कि आज भारत में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है ? तुम्हें भी इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई |
आज के दिन हमारे पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली श्री राधाकृष्णन का जन्म हुआ था | वे शिक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं | इस लिए उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है |
तुम भारत कब आ रही हो? मैं तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही हूँ |
तुम्हारी सहेली,
पारुल
Glossary
| स्वस्थ | adj. | healthy | 
| क्षमा | n.f. | forgiveness | 
| शिक्षक | n.m. | teacher | 
| दिवस | n.m. | day | 
| अवसर | n.m. | opportunity | 
| बधाई | n.f. | congratulations | 
| पूर्व | adj. | former | 
| राष्ट्रपति | n.m. | president | 
| मनाना | v.t. | to celebrate | 
| प्रतीक्षा | n.f. | waiting | 
Key phrases
| X को बधाई | congratulations to X | आपको बधाई हो ! Congratulations to you! | 
| X की प्रतीक्षा करना | to wait for X | मैं (m.) बस स्टॉप पर उसकी प्रतीक्षा करता रहा। I kept waiting for her at the bus stop.  | 
(1.1) Mark the following sentences as True or False.
- यह पत्र पारुल ने अपनी माँ को लिखा।
 - किम अध्यापिका हैं।
 - पारुल ने किम को जन्मदिन की बधाई दी।
 - भारत में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।
 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली श्री राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 - किम भारत में रहती हैं ।
 
Activity
You live in a dorm away from your family. Tomorrow is your sister’s birthday, and she is turning 15. Write an e-mail message to wish her a happy birthday.